jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत

परियोजना अधिकारी निलंबित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से राशि वसूली पर हुई कार्यवाही

मकड़ाई समाचार खिरकिया। नर्मदापुर संभाग के कमिश्नर श्रीमन शुक्ला ने खिरकिया की परियोजना अधिकारी सुषमा चौरसिया पर कार्रवाई की है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रंगाई-पुताई के नाम पर रुपए मांगे थे।

कलेक्टर कार्यालय हरदा से कमिश्नर कार्यालय को 15 दिसंबर प्रतिवेदन भेजा गया था, जिसमें परियोजना अधिकारी सुषमा चौरसिया के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रंगाई पुताई की राशि में से प्रति केन्द्र से दो हजार रुपए की राशि वसूल करने की पुष्टि हुई थी।

- Install Android App -

कमिश्नर ने परियोजना अधिकारी खिरकिया सुषमा चौरसिया का उपरोक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3 (1) (2) (3) के विपरीत होकर गंभीर दण्ड की श्रेणी में पाया, जिसके चलते उपरोक्त गंभीर कदाचरण के लिये प्रथम दृष्टया म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत दोषी मानते हुए, तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में चौरसिया परियोजना अधिकारी खिरकिया का मुख्यालय कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास हरदा नियत रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।