ब्रेकिंग
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की नगदी रहित उपचार स्कीम, दुर्घटना तारीख से 7 दिनों में प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 ... हरदा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने खिरकिया के ग्रामों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा पुलिसकर्मी की हरकत ने बताया शराब से नजदीकी - है जरूरी! दूरी नहीं हो रही बर्दाश्त, विभाग की मुहि... देश मे पहली बार डिजिटल अरेस्ट मामले मे 9 लोगों को उम्रकैद की सजा !अविश्वसनीय मगर सत्य ठगो ने 108 लोग... हंडिया : 05 वर्ष तक के बच्चों की दस्तक टीम द्वारा की जाएगी स्क्रीनिंग व समुचित उपचार, Handia News: करणी सेना पर हरदा में बीते दिनों हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हंडिया में आज बंद रहा बाजार,,, बिग न्यूज सिवनी मालवा: विधायक के गृह ग्राम बगवाड़ा में स्कूल शिक्षक ने छात्राओं के साथ की छेड़खानी हरदा: राजपूत छात्रावास में हुई बर्बरता की सर्व समाज ने की निंदा, हरदा जिला पूर्ण रूप से रहा बंद ! रै... स्पा सेंटर से पर पुलिस ने दी दबिश सात युवतियों सहित समेत नौ धराये ! पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल...

सांसद संतोख सिंह के निधन के बाद रोकी गई ’भारत जोड़ो यात्रा’, पढ़िए रिएक्शन्स

Santokh Singh Death : पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। संतोख सिंह की तबीयत उस समय बिगड़ी थी, जब वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक, यात्रा जब लुधियाना से रवाना हुई, तब संतोख सिंह पद यात्रा कर रहे थे।

असहज महसूस होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पंजाब में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण भी समाप्त होने जा रहा है। यहां से यात्रा हिमाचल और फिर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएगी। संतोख सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोक दी है और वे जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं।

- Install Android App -

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद ही यात्रा शुरू होगी। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम बड़े नेताओं ने संतोख सिंह के असमय निधन पर दुख व्यक्त किया है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ..।’

वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्वीट किया, जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।