jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

जनकल्याण शिविरों का आयोजन जारी: “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत ग्रामीणों को उनके गांव में ही उपलब्ध करा रहे हैं शासकीय सेवाएं

हरदा / “मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान” और “सुशासन सप्ताह” के तहत इन दिनों हरदा जिले में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण करने, और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से “जनकल्याण शिविर”आयोजित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इन पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से उनके आवेदन दिए जा रहे हैं और पात्रता का परीक्षण कर मौके पर ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के उद्देश्य से विकासखंड या जिला स्तरीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, इसलिए “प्रशासन गांव की ओर” अभियान आयोजित कर गांव में ही सरकार की सेवाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।