jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

सागर जिले में मजदूरों से भरी बस पुलिया से टकराई, दो महिलाओं को आई चोट

सागर, बरोदिया कलां। बरोदिया चौकी के अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर इटवा फाटक के पास मजदूरों को ले जा रही बस पुलिया से टकरा गई। टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए बस के सभी पहिएं बस से अलग होकर पुलिया के नीचे जा गिरे। एमपी के देवास से विहार के 45 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बस यूपी बॉर्डर छोड़ने जा रही थी। बस में सवार मजदूरों ने चालक तरफ की खिड़कियों से कूंदकर जान बचाई। यात्रियों में महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी शामिल थे। इस हादसे में 2 महिलाओं को चोटें आई हैं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से मालथौन अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं।

घायल होने वालों में बासमती पति जवाहर प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी कुडासा जिला कैमूर विहार एवं पुटुलदेवी पति रामु यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कोरा जिला दरभंगा विहार के निवासी हैं। इनको कमर में हल्की चोट आई हैं, जिनका इलाज जारी हैं। पूरे घटना क्रम में बरोदिया कलां चौकी पुलिस प्रभारी यशपाल सिंह भदौरिया संजय गंधर्व आरक्षक प्रमोद के अलाबा नेशनल हाइवे की रेस्क्यू टीम भी मौजूद रही।

- Install Android App -

ड्राइवर की आंख लगना बना घटना का कारण

बस के ड्राइवर रफीक खान का कहना हैं कि तीन दिन से लगातार गाड़ी चलाने के कारण सो नहीं पाए हैं। जिससे अचानक मेरी सुबह 4 बजे के करीब आंख लग गई और बस अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।