jhankar
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव में BJP को बड़ी बढ़त, भोपाल में जश्न का माहौल भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश बड़वानी में बस में अचानक आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार नाजिया इलाही खान को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी MP में IAS एकेडमी की मालिक का अपहरण, फिरौती के लिए 1.89 करोड़ और 'सुंदरकांड' का पाठ विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल-असम में BJP की जीत, केरल में कांग्रेस-यूडीएफ मजबूत विक्रमशिला पुल का 34 मीटर हिस्सा गंगा में गिरा, बड़ा हादसा टला महंगाई की मार से अमेरिका के लाखों लोग बेघर यूक्रेन ने रूस में ड्रोन हमला कर प्रिमोर्स्क बंदरगाह और कई जहाजों को किया क्षतिग्रस्त 4 मई 2026: मध्यप्रदेश की 1मप्र0 खास खबरें संक्षिप्त में मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ

MP NEWS: 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवान दरिंदे ने की हैवानियत , बेरहमी से हत्या,बच्ची की लाश के साथ भी किया दुष्कर्म

मकड़ाई समाचार ग्वालियर | बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के मामले प्रदेश में रुकने का नाम ही नही ले रहे है। फिर एक बार सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ ज्यादती करने के बाद बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपित ने दिल दहला देने वाला खुलासा पूछताछ के दौरान किया है। उसने बताया कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया, जब वह चीख रही थी तो उसे गला दबाकर मार डाला। मुंह में घास ठूंसी। फिर उसने बीड़ी पी और बच्ची की हत्या करने के बाद मासूम की लाश के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना का रिक्रियेशन भी करवाया है, इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है। आरोपित को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसे गंभीर प्रकरणों की श्रेणी में शामिल करेगी, जिससे इसकी ट्रायल जल्द पूरी हो सके और आरोपित को सजा दिलाई जा सके।

- Install Android App -

बच्ची के साथ  ज्यादती के बाद बेरहमी से की हत्या

करहिया क्षेत्र में रहने वाली सात वर्षीय मासूम बच्ची छह फरवरी को शादी में शामिल होने के लिए गई थी, इसके बाद वह लापता हो गई थी। बच्ची को गांव में ही रहने वाला शेरू जाटव अपने साथ ले गया था। उसने रात में बच्ची के साथ ज्यादती की, इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसे पकड़ तो अगले दिन सुबह ही लिया था, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तब उसने दुष्कर्म और हत्या करने की बात कुबूल की। पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड पर लिया था।

 बच्ची की लाश के साथ दुष्कर्म किया 

करहिया थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार ने बताया कि उसे घटनास्थल पर ले जाया गया। यहां रिक्रियेशन के दौरान वीडियोग्राफी करवाई गई। उसने इस दौरान खुलासा किया कि उसने एक बार नहीं दो बार दुष्कर्म किया था। सबसे पहले बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की। फिर दुष्कर्म किया, जब बच्ची चीखी तो उसकी हत्या कर डाली। एक हाथ से दोनों हाथ पकड़े और दूसरे हाथ से गला दबाकर उसे मार डाला। फिर जब बच्ची ने दम तोड़ दिया तो वहीं बैठकर बीड़ी पीने लगा। इसके बाद उसने दोबारा बच्ची की लाश के साथ दुष्कर्म किया। यह सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

डीएनए जांच के लिए लिया सैंपल

 थाना प्रभारी सिकरवार ने बताया कि गुरुवार को डीएनए जांच के लिए आरोपित का ब्लड सैंपल लिया गया। यह रिपोर्ट आरोपित को सजा दिलाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि अब जल्द से जल्द इस मामले की विवेचना पूरी कर चालान कोर्ट में पेश कर आरोपित काे सजा दिलाना है। उधर मासूम के परिवार और रिश्तेदारों की मांग है कि आरोपित को फांसी दी जाए।