jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

MP BREKING NEWS रिश्वतकांड:: एंट्री के नाम पर वसूली ,सहायक उपनिरीक्षक हरे-हरे नोट ले रहे हैं ट्रक चालक से कह रहे है कि 500 रुपये और दो

 मकड़ाई समाचार रीवा| जिले के पिपराही चौकी प्रभारी द्वारा एंट्री के नाम पर वसूली का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो को देख एसपी नवनीत भसीन ने एएसआइ को निलंबित कर दिया है। सूत्रों की मानें तो करीब एक साल बाद सोशल मीडिया में एएसआइ के रिश्वतकांड का वीडियो वायरल किया गया है।

- Install Android App -

वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह सहायक उपनिरीक्षक हरे-हरे नोट ले रहे हैं। साथ ही ट्रक चालक से कह रहे है कि 500 रुपये और दो। चालक के नहीं देने पर अगले बार अपना समझकर दे देने की नसीहत भी दे रहे हैं। फिलहाल एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया है। ऐसे में तुरंत एएसआइ को निलंबन कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। रिश्वतकांड की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंप दी गई है। जो सीधे एसपी को रिपोर्ट करेंगे।

क्या है मामला- एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि एएसआइ बृहस्पति पटेल हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही चौकी के प्रभारी है। उनके द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। ऐसे में एएसआइ को निलंबन कर दिया हैं। वायरल वीडियो की पड़ताल डीएसपी हेड क्वार्टर करेंगे। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भसीन ने कहा, इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।