ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

सारंगढ़ में 6 बालिकाओं को डंपर ने कुचला, दो की मौत,आक्रोशित ग्रामवासियों  ने नेशनल हाईवे चक्का जाम कर दिया है

रायगढ़। सारंगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा सुबह के समय हुआ। तेज गति आ रही डंपर ने छह मासूम बच्चियों को अपने चपेट में ले लिया। इस दिल दहला देने चाली दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो बच्चियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक गंभीर रूप से घायल हुई जिससे तुरंत रायगढ़ रिफर किया गया है। तो वहीं तीन बालिकाओं को चोटें लगी हैं। अभी तीनों बालिका खतरे से बाहर है।

सारंगढ़ थाना क्षेत्र की घटना
मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटाऊपाली (ब) में सिदार मोहल्ले की छह बच्चियां किसी पुजाई कार्यक्रम मे आईं थीं, जो आज सुबह करीब 7:30 बजे नहाने के लिए दानसरा से सालर के बीच बटाऊंपाली (ब) में नेशनल हाईवे रोड के किनारे पैदल तालाब जा रही थीं ठीक उसी समय तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गई और उसने सभी को चपेट में ले लिया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो बच्चों की मौत हो गयी है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज हेतु रायगढ़ रिफर किया गया है। बाकी तीन बच्चियां घायल हैं लेकिन खतरे से बाहर है।

- Install Android App -

सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती तीन मासूम बच्चियां 
दुर्घटना को अंजाम देने के पश्चात डंपर चालक फरार हो गया। हृदय विदारक दुर्घटना देख प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चियों को आनन-फानन में सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।डंफर की चपेट में आए बच्चियों में राखी सिदार 17 वर्ष, कविता सिदार 10 वर्ष, अंजू सिदार 16 वर्ष,भारती सिदार एक वर्ष, डिंकी सिदार (10 वर्ष) और अंतरा सिदार 13 वर्ष है। सड़क हादसे के पश्चात ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामवासियों और परिजनों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दुर्घटना और चक्का जाम की सूचना पर प्रशासन की और पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची है।