jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

सावधान- गाडलाइन का करे पालन , कोरोना की एक और लहर की आशंका,कोरोना के 6,155 नए मामले, 11 मौतें

       क्या भारत में कोरोना की एक और लहर की आशंका है—?       विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक अधिकारी ने तो यही आशंका जताई है।कोरोना के 6,155 नए मामले मिले, 11 मौतें

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।हम आपको डरा नही रहे है हम सिर्फ सावधान कर रहे है मीडिया सूत्रो से मिली जानकारी के आधार पर हमें सावधान रहने की आवश्यकता हैं।सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइन दी जा रही है उसका पालन करे। अपने दैनिक जीवन में आचार विचार और व्यवहार का ध्यान रखें किसी भी प्रकार परेशानी होती है तो चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। ताजी हरी सब्जियां सूप का इस्तेमाल करें।घर से बाहर जरुरी हो तो निकलें लोगो से दूर से बात करें |

नई कोविड लहरें पैदा हो सकती

- Install Android App -

विश्व स्वास्थ्य संगठन एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने जोर देकर कहा है कि भारत में लोगों के बीच रोग प्रतिरोधक क्षमता के घटने से नई कोविड लहरें पैदा हो सकती हैं। डॉ. पूनम के मुताबिक, इससे निपटने के लिए देश में टीकाकरण बढ़ाना होगा। साथ ही अस्पतालों में मजबूत रोग निगरानी तंत्र की आवश्यकता होगी।

कोरोना केस  अचानक क्यों बढ़ने लगे

इस बीच, विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी देश में एक साथ कई तरह के वायरस सक्रिय हो गए हैं। वायरस के इस कॉकटेल का नतीजा है कि मरीज बढ़ने लगे हैं। डॉ विवेकानंद झा, कार्यकारी निदेशक, जॉर्ज इंस्टीट्यूट इंडिया, के मुताबिक, मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें मौसमी बीमारी (आमतौर पर भारत में गर्मी से ठीक पहले श्वसन संक्रमण के मरीज बढ़ जाते हैं), कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही और टीकाकरण के लंबे समय बाद बीमारियों से लड़ने की क्षमता में कमी प्रमुख है।ड़ी आबादी ने कोरोना नियमों का पालन बंद कर दिया है। लोग फ्लू से पीड़ित हैं, जिसके लक्षण कोरोना से बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। पिछले कुछ महीनों में भारत में H3N2 (इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक उपप्रकार), H1N1 (स्वाइन फ्लू), रेस्पिरेटरी सिंकिटियल वायरस (RSV) और नए Omicron XBB 1.16 वेरिएंट के मरीजों में अचानक वृद्धि देखी गई|

शनिवार को कोरोना के 6,155 नए मामले , 11 मौतें

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में 24 घंटे में कोरोना के 6,155 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार दूसरे दिन मिले छह हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। शुक्रवार को कोरोना के 6,050 मामले दर्ज किए गए थे। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई है। कोरोना से 11 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,954 हो गई है। इस बीमारी से अब तक देश में 4,47,51,259 लोग संक्रमित हो चुके हैं।