jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

सावधान…. छत्तीसगढ़ में कोरोना हो रहा एक्टिव 24 घंटे में 48 नए संक्रमित मरीज मिले,मप्र में 24 घंटे में 26 कोरोना बुलेटिन का अभाव

मकड़ाई एक्सप्रेस मप्र/छत्तीसगढ़ ।  मप्र में बीते 24 घंटे में 29 नए कोरोना मरीज सामने आए है। भोपाल में 24 घंटे में 16 नए मरीज सामने आए है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 के पार हुई। पॉजिटिविटी रेट 2.4 प्रतिशत पहुंचा।एक तरफ कोरोना का कहर बढ़ रहा है दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने नियमित कोरोना बुलेटिन ही जारी करना बंद कर दिया है। इस वजह से आमजन को पता ही नहीं चल पा रहा है कि शहर में कोरोना की स्थिति क्या है। कितने सैंपल जांचे गए और संक्रमण दर कितने प्रतिशत है। जानकारियों के अभाव में आमजन लापरवाही बरत रहे हैं। शहर में फिलहाल न कोरोना बुलेटिन नियमित रूप से जारी हो रहा है न सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। सिर्फ उन्हीं लोगों की कोरोना जांच हो पा रही है जो खुद निजी सेंटरों पर जाकर जांच करवा रहे हैं।

- Install Android App -

छत्तीसगढ़ | कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 48 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई और 12 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते मंगलवार को कुल 975 लोगों की जांच हुई। इनमें 48 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इसी के साथ छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। मतलब अब छत्तीसगढ़ में 190 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे। स्वास्थ्य विभाग ने ये आंकड़े मंगलवार को जारी किए हैं।