jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

पिता ने कुल्हाड़ी से दो बेटियों को उतारा मौत के घाट,

मकड़ाई एक्सप्रेस राजस्थान। नागौर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर अपनी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया इनके अलावा और भी लोग घायल हुए है। प्रदेश में दिल दहला देने वाला यह मामला नागौर जिले से सामने आया है। इस हमले में उसकी पत्नी और नातिन घायल हो गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नागौर के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी  ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है।

पत्नी और नाती अस्पताल में भर्ती

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि 57 साल के मनाराम ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उसने अपनी दो बेटियों 26 साल की मीरा और 20 साल की रेखा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है। वहीं पत्नी और नाती को घायल कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

आरोपी के पुत्र की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट दी गई है।  मकराना के वृत्ताधिकारी रविराज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी मनाराम की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण संभवतया यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों बेटियों के शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी छानबीन चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी जानकारी दी जाएगी।