jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

MP NEWS :: गजब का चमत्कार… मालगाड़ी बुजुर्ग के ऊपर से निकल गई,शरीर पर खरोंच तक नहीं,…

मकड़ाई एक्सप्रेस विदिशा। रेलवे स्टेशन गुलाबगंज पर बुधवार को पटरी पार करते समय एक बुजुर्ग की जान पर बन आई। एक मालगाड़ी ट्रेन बुजुर्ग के ऊपर से निकल गई, लेकिन आश्‍चर्यजनक रूप से इस दिल दहला देने वाली घटना में बुजुर्ग के शरीर पर खरोंच तक नहीं आई और वह सुरक्षित पटरी से बाहर आ गया। बुजुर्ग की सूझबूझ से उसकी जान बच गई, अन्यथा दुखद हादसा हो सकता था।

- Install Android App -

अचानक ट्रेन चल पड़ी

बुधवार सुबह स्टेशन पर एक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान ग्राम चाठोली निवासी 70 वर्षीय नारायण सिंह स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज से न जाते हुए मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करने लगे। तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। इससे वह बुजुर्ग व्‍यक्‍ति वहीं दुबककर बैठ गया। चलती ट्रेन के नीचे बुजुर्ग को देख स्टेशन पर खड़े लोग घबरा गए। वे बुजुर्ग की सलामती के लिए दुआ करने लगे। लोग बुजुर्ग को मालगाड़ी के गुजर जाने तक सिर झुकाकर ही पड़े रहने की सलाह देते रहे। बुजुर्ग भी सिर झुकाकर पटरी के नीचे पड़ा रहा। धीरे-धीरे ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और वह सुरक्षित बच निकला। जरा सी भी लापरवाही होती तो बुजुर्ग की जान बचना मुश्किल था। घटना के बाद बुजुर्ग भी काफी सहमा हुआ है। इधर, उनके स्वजन भी कार्रवाई के डर से कुछ नहीं बोल रहे।