धौलपुर कला में आयोजित शिविर में आवेदन पर तत्काल हुई कार्रवाई, उपभोक्ता ने जताया आभार
हरदा, : विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित संपर्क शिविर लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में हरदा वृत्त के हरदा दक्षिण संभाग अंतर्गत टिमरनी शहर वितरण केंद्र के ग्राम धौलपुर कला में आयोजित शिविर में उपभोक्ता राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में पंप कनेक्शन प्रदान किया गया।
ग्राम धौलपुर कला में क्लस्टर-5, कैंप-3 के अंतर्गत 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित शिविर में राहुल सिंह राजपूत ने आवेदन क्रमांक CZNSC11915830 के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज जमा किए। दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें तत्काल 5 रुपये में पंप कनेक्शन उपलब्ध कराया गया।
पंप कनेक्शन मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपभोक्ता राहुल सिंह राजपूत ने कहा कि संपर्क शिविर के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित निराकरण हुआ है। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्युत वितरण कंपनी के प्रति आभार जताया।
संपर्क शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने में मदद मिल रही है।

