सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे देंगे नीर लेकर आशीर्वचन
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।नवरात्रि की सप्तमी तिथि शनिवार शाम 4:00 बजे भिलट देव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भिलट बाबा आगामी 6 माह की भविष्यवाणी करेंगे। इस भविष्यवाणी को सुनने सैकड़ों की संख्या में भिलट बाबा के भक्त पहुंचते हैं।महंत गोविंद दास ने बताया कि सप्तमी तिथि शनिवार शाम 4:00 बजे बाबा के नीर लेने के उपलक्ष्य में दोपहर 3 बजे से मंदिर पर निशान चढ़ाया जाएगा। दोपहर 4 बजे बाबा नीर लेकर आशीर्वचन देंगे। शाम को भिलट बाबा की आरती होगी, जिसमें सभी भक्तगण शामिल होंगे।
बताया जाता है कि भीलट देव मंदिर जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। खासकर संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति यहां आते हैं। सुबह से ही यहां भक्तों का आना-जाना लगा रहता है जो देर रात तक चलता है।पौराणिक कथाओं के मुताबिक प्राचीन समय में एक किन्नर ने संतान प्राप्ति की मनोकामना कर इन्हें आजमाना चाहा था।

