jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य

हरदा – पिनेकल एकेडमी परिवार द्वारा नवीन परिसर में शनिवार को सुबह नवदुर्गा पूजन,सामूहिक गरबा नृत्य एवं कन्याभोज कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगमाया शर्मा,वरिष्ठ समाजसेवी रेखा अनिल पटेल,वार्ड 11 की पार्षद अंजना संदीप पाराशर,सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई सचिव अदिति गुरु,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला संयोजक लिषिका काले उपस्थित रही।

इस दौरान देवी के नौ रूपों की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही।उपस्थित अतिथियों एवं संचालक अब्दुल सईद खान एवं सुल्ताना खान ने नौ देवियों के पग पखारकर, पूजन कर मातारानियों को चुनरी पहनाई।यह दृश्य नयनाभिराम रहा,पूजन कार्यक्रम के दौरान देवी के नौ रूपों की झांकी एवं भव्य आरती से वातावरण भक्तिमय हो गया।वहीं श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई,मातारानी के जयकारों से परिसर गुंजायमान हो गया।

- Install Android App -

स्वागत उदबोधन जान्हवी तोमर ने दिया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगमाया शर्मा ने कहा कि स्कूलों में हमारी संस्कृति,सभ्यता के दर्शन से विद्यार्थी सशक्त नागरिक बनते है।उन्होंने पिनेकल एकेडमी परिसर में आयोजित नौ देवी पूजन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था में इस तरह के आयोजन से बच्चे हमारे संस्कार,धर्म,संस्कृति,

सभ्यता से परिचित होते है।अपने उदबोधन में वरिष्ठ समाजसेवी रेखा पटेल ने देवी पूजन कार्यक्रम से प्रभावित होकर कहा कि इस तरह के आयोजनों में शिक्षकों की मेहनत होती है, विद्यार्थियों को मिला सही मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है। एबीवीपी की जिला संयोजक लिषिका काले ने जयकारे लगवाते हुए कहा कि हम विद्यार्थियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

पार्षद अंजना पाराशर एवं अदिति गुरु ने कार्यक्रम की सराहना की।वहीं अतिथियों ने पूजन कर कन्याओं को सामग्री भेंट भी की इसके बाद सामूहिक गरबा नृत्य हुआ।अतिथियों ने नृत्य का आनंद लिया।कार्यक्रम का संचालन सोहा खान ने किया।अंत में आभार प्राचार्य प्रियंका तोमर ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र सहित विद्यालय की कन्याओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।