jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मांग

हरदा। जिले में सोशल मीडिया पर भीम आर्मी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तीखी बयानबाजी तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। फेसबुक पर सामने आई अलग-अलग पोस्ट में संबंधित पक्षों ने आपत्तिजनक टिप्पणियों का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

DNA को लेकर की टिप्पणी, राजपूत समाज का भी किया जिक्र

फेसबुक पर राम ओसले नाम की आईडी से साझा की गई पोस्ट में लिखा गया, “कसम से कह रहा हूं मुझे शक है।

तुम्हारे #DNA पर।” पोस्ट में आगे संबंधित व्यक्ति के शब्दों और सोच पर सवाल उठाते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है तथा जिला प्रशासन से ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है।

पोस्ट में आगे लिखा गया,

- Install Android App -

“अगर हमने बोलना शुरू कर दिया तो #मुगल काल तक के #पन्ने खुलेंगे फिर बात #DNA पर आएगी।” इसके बाद हरदा का माहौल खराब होने की आशंका जताते हुए संबंधित व्यक्ति को सुधरने की चेतावनी दी गई है।

पोस्ट के अंतिम हिस्से में लिखा गया, “नहीं तो फिर से जिला प्रशासन #फुटवाल बना देगा और बदनाम पूरी #राजपूत समाज होगी।” पोस्ट में कलेक्टर कार्यालय हरदा और जनसंपर्क विभाग को भी टैग किया गया है।

भीम आर्मी को लेकर भी सामने आया विवाद

इससे पहले योगेश अटले की पोस्ट में भीम आर्मी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं, शुभम सिंह हरदा नाम की आईडी से साझा की गई पोस्ट में एक व्यक्ति पर पुलिस प्रशासन को गाली देने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सवाल किए गए थे।

प्रशासन की कार्रवाई पर नजर

सोशल मीडिया पर सामने आई इन पोस्टों के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, पोस्ट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।