jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए जब्त; लोगों की जान के साथ हो सकता था बड़ा खतरा!

हरदा। शहर के बीच भाजपा कार्यालय के पीछे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास पटाखों का भंडार मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में पटाखे जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। शहर के बीच इस तरह पटाखों का भंडारण लोगों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है।

घनी आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों का भंडारण बना चिंता का कारण

रिहायशी इलाके में पटाखों का भंडार होने से आग लगने या विस्फोट जैसी घटना की स्थिति में आसपास के लोगों की जान-माल को बड़ा नुकसान पहुंच सकता था। स्कूल और आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को देखते हुए इस मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देखिए वीडियो में 

किसने किया पटाखों का भंडारण, जांच में सामने आएगी हकीकत !

- Install Android App -

पटाखे कहां से लाए गए थे, किसके द्वारा रखे गए थे और उनके भंडारण के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं, इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। फिलहाल पटाखे जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सिविल लाइन क्षेत्र में भी पटाखे रखे होने की चर्चा

इधर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में भी अवैध पटाखे रखे होने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित स्थान पर पटाखों का भंडारण होने की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

त्योहारी सीजन में पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है। शहर के बीच इस तरह पटाखों का भंडार मिलने के बाद सवाल उठ रहा है कि ऐसे भंडारण की निगरानी कैसे की जा रही थी और क्या संबंधित स्थान पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे?

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है। जांच के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।