jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल/हरदा। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम अस्थिर बना हुआ है। दो चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने से प्रदेश के 7 संभागों – ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर में 20 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

*आज प्रदेश में मौसम का हाल

प्रदेश में आज सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में 36.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सबसे गर्म रहा। वहीं सबसे कम तापमान अमरकंटक में 27.7 डिग्री और पचमढ़ी में 29.2 डिग्री रहा। रात का पारा 16 से 22 डिग्री के बीच चल रहा है, इसलिए दिन में गर्मी और रात में ठंडक महसूस हो रही है।

आज के लिए 15 जिलों – नीमच, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, सिवनी और बालाघाट में बारिश और 30-40 KM प्रति घंटा की हवाओं का अलर्ट है।

हरदा सहित 5 जिलों का मौसम

- Install Android App -

हरदा जिले में आज का मौसम साफ रहेगा, आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम 31°C और न्यूनतम 22°C। बारिश की संभावना नहीं, हवाएं हल्की रहेंगी।

बैतूल – जिलें में आज तेज धूप रहेगी। अधिकतम 30-31°C, न्यूनतम 21-22°C। दिन में गर्मी महसूस होगी।

खंडवा जिलें में आज प्रदेश का सबसे गर्म इलाका। आज अधिकतम 36°C, न्यूनतम 23°C। दोपहर में धूप तेज, शाम को आंशिक बादल।

नर्मदापुरम– जिले मे आज साफ मौसम, अधिकतम 30°C, न्यूनतम 22°C। दशहरा की खरीदारी के लिए मौसम अनुकूल।

देवास– जिले में आज आंशिक बादल, अधिकतम 30°C, न्यूनतम 22-24°C। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी के 10% चांस हैं।

मौसम विभाग ने अपील की है कि आंधी-बारिश के दौरान पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहें। 20 अक्टूबर के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।