ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

सिंधिया का तीखा वार, ‘मध्य प्रदेश में शिवराज के रूप में हैं सबसे बड़े ढोंगी’

भोपाल: MP विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चली है। बयानबाजियों का भी दौर भी जोरों पर है। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज को ‘सबसे बड़ा ढोंगी’ करार दिया है। सिंधिया ने दावा किया कि शिवराज ने 21,000 हजाए ऐसी घोषणाएं की हैं, जिनमें से एक एक भी पूरी नहीं हो पाई है। सिंधिया के बयान के बाद से ही बवाल मच गया है, भाजपा हमलावर हो गई है।

- Install Android App -

सोमवार को सिंधिया इंदौर के प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर निशाना साधा और कहा कि  दिल्ली में बड़े साहब के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं। उत्तरप्रदेश में हैं योगी जी और मध्य प्रदेश में शिवराज के रूप में हैं सबसे बड़े ढोंगी। जिनका नारा ‘राम राम जपना पराया माल अपना’है। सिंधिया ने शिवराज को किसानों का सबसे बड़ा विरोधी करार देते हुए है कि उनके मंदसौर गोलीकांड ने जलियावाला हत्याकांड की याद दिला दी। सिंधिया ने दावा किया कि शिवराज ने मुख्यमंत्री के रूप में 21,000 ऐसी घोषणाएं की, जिनमें से एक भी आजतक पूरी नही हो पाई। लेकिन मैं शिवराज की तरह घोषणावीर नहीं हूं। कांग्रेस ने जो वादे किए उसे पूरा करेंगी।