मुरैना: विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी और कांग्रेस पूरे दम-खम से रण में एक-दूसरे के खिलाफ गरज रही हैं। बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और जम कर शिवराज सिंह व भाजपा सरकार पर निशाना साधा। यहां तक कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शकुनी मामा व ढोंगी तक कह दिया।
जानकारी के अनुसार मुरैना के गल्ला मंडी परिषर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवराज सिंह खुद को मामा कहते है, हिन्दू धर्म के शास्त्र को खुद की बापोती समझते हैं लेकिन हिन्दू धर्म का इतिहास गवाह है कि मामा दो तरह के हुए हैं। एक कंस व एक शकुनी मामा। दोनों मामाओं ने मिलकर अपने भांजों को मारा व मरवाया। मप्र में किसान अन्नदाता ही आत्म हत्या कर रहा है। अब वक्त बदलाव का है कांग्रेस ने हमेशा किसानों का साथ दिया है। भाजपा के नेता सिर्फ ढोंग करते हैं, घोषणाएं करते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। प्रदेश में 15 साल से भाजपा की सरकार है और भाजपा नेे सिर्फ झूूूठे वादे ही किए हैं। यहां किसान त्रस्त है। किसानों पर गोलियां चलवाई गई। युवा वर्ग बेरोजगार है और फिर भी भाजपा अपने आप को गरीबों और किसानों की हितैषी सरकार कहती है। भाजपा सरकार जनता को गुमराह करती है। यह भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है।
ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका...
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ...
अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र
हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर...
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत
हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत
मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ...
हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |