सिगरौली में आप की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल जीतीं, छिंदवाड़ा महापौर के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जीते
मकड़ाई समाचार भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना में खंडवा में भाजपा की महापौर प्रत्याशी अमृता यादव, बुरहानपुर में माधुरी पटेल, सतना में भाजपा के योगेश ताम्रकर ने जीत दर्ज की। सिंगरौली नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल ने जीत दर्ज की, उन्हें 34585 वोट मिले। भाजपा के चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को 25233 वोट और कांग्रेस के अरविंद सिंह को 25031 वोट मिले। रीवा जिले के हनुमना नगर परिषद में वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इंदौर से भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला से आगे चल रहे हैं। भोपाल में भाजपा की मालती राय आगे चल रही हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार विक्रम अहके 3400 मतों से जीत दर्ज की है। सागर में भाजपा की संगीता सुशील तिवारी ने 12665 मतों से जीत दर्ज की।उज्जैन में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल कांग्रेस के महेश परमार से आगे चल रहे हैं। ग्वालियर में कांग्रेस की शाेभा सिकरवार आगे चल रही हैं। जबलपुर से कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह आगे।
आज मध्य प्रदेश के 44 जिलों के 133 नगरीय निकाय (11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद) में मतगणना जारी है। बुरहानपुर में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के पार्षद प्रत्याशी रफीक अहमद ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने तीन विधायकों को नगरीय निकाय चुनाव में उतारा था, इंदौर से संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार और सतना से सिद्धार्थ कुशवाह; तीनों ही विधायक पीछे चल रहे हैं।
महापौर पद के लिए इनके बीच मुकाबला
नगर निगम- भाजपा- कांग्रेस- अन्य
इंदौर- पुष्यमित्र भार्गव- संजय शुक्ला- भाजपा प्रत्याशी आगे
भोपाल-मालती राय- विभा पटेल- भाजपा प्रत्याशी आगे
ग्वालियर- सुमन शर्मा- शोभा सिकरवार- कांग्रेस प्रत्याशी आगे
जबलपुर- डा.जितेंद्र जामदार-जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’- कांग्रेस प्रत्याशी आगे
सिंगरौली-चंद्रप्रताप विश्वकर्मा-अरविंद सिंह बघेल-रानी अग्रवाल (आप)- आप प्रत्याशी जीतीं
सतना- योगेश ताम्रकार-सिद्घार्थ कुशवाहा- भाजपा प्रत्याशी जीते
खंडवा – अमृता यादव – आशा मिश्रा – भाजपा उम्मीदवार जीतीं
बुरहानपुर – माधुरी पटेल – शहनाज अंसारी- भाजपा उम्मीदवार जीतीं
छिंदवाड़ा – अनंत धुर्वे- विक्रम अहाके- कांग्रेस प्रत्याशी जीते
सागर- संगीता तिवारी- निधि जैन – भाजपा प्रत्याशी जीतीं
उज्जैन- मुकेश टटवाल- महेश परमार- भाजपा प्रत्याशी आगे
यहां हो रही मतगणना
नगर निगम
नगर निगम इंदौर, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर, सिंगरौली और सतना में मतगणना हो रही है। इनमें 101 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें सबसे ज्यादा इंदौर में 19 प्रत्याशी थे, जबकि सिंगरौली में 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था।
नगर पालिका
नगर पालिका बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा,अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्योपुर, पोरसा और अंबाह में मतगणना जारी है।
नगर परिषद
नगर परिषद बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगांव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, आलोट, ताल, मक्सी, बडोद, खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, काटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवा़ड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौटोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदा नगर परिषद में मतगणना हो रही है।