jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

सिराली बिग ब्रेकिंग न्यूज़ : स्यानी नदी में युवक की मिली लाश, एक अन्य युवक की तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

मकड़ाई समाचार हरदा/सिराली। शुक्रवार देर रात 12 बजे स्यानी नदी खुदिया पुल से एक किलोमीटर दूर एक युवक की लाश मिली। युवक की पहचान दीपक राजपूत चारुवा रोड़ सिराली के रूप में हुई है। मकड़ाई समाचार से चर्चा में सिराली थाना प्रभारी मदन पंवार ने बताया कि शुक्रवार रात को खुदिया मोरगड़ी रोड़ पर स्यानी नदी के पास एक टप्पर पर सिराली के दो दोस्त दीपक राजपूत व शुभम राजपूत विक्रमपुर ने वहां अपनी बाइक खड़ी कर शराब पार्टी की उसके बाद साढ़े 9 बजे के लगभग दोनो पैदल नदी के पुल के ऊपर आये। उसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई। और जोर-जोर से आवाज आई। आवाज सुनकर खुदिया निवासी अनिल राजपूत जब पुल के पास पहुचा तो वहां पर एक चप्पल दिखाई दी। और कोई भी नही दिखा। कुछ दूरी पर एक बाइक दिखाई दी। जो शुभम राजपूत की है। घटना की जानकारी सिराली पुलिस को दी गई। उसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुची। बाइक ओर युवको के बारे में आसपास चर्चा की तो ग्रामीण ने बताया कि टप्पर पर दो युवक पार्टी कर रहे थे। बाइक उनकी थी। घटना की जानकारी पुलिस ने विक्रमपुर ओर सिराली में उनके परिजनों को दी। देर रात 12 बजे दीपक राजपूत की लाश एक किलोमीटर दूर नदी में मिली। वही विक्रमपुर के शुभम राजपूत का अभी पता नही चल पाया है। गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है।

- Install Android App -

सिराली थाना प्रभारी पंवार ने बताया कि मृतक दीपक के शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिये खिरकिया भेज दिया है। वही घटना के बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है। शुभम का मोबाइल बंद बता रहा है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जवान गोताखोर टीम नदी में शुभम की तलाश में जुटी हुई है।