jhankar
ब्रेकिंग
31 मई 2026, रविवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ हंडिया : पूर्णिमा पर मां नर्मदा में कराया गया ठाकुर जी का पावन स्नान, अधिक मास में प्रतिदिन निभ रही ... युवती से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पुलिस को देखकर पलंग पेटी के अंदर घुस गया था ... हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली!

सिराली : सेक्टर मंडलम बूथ स्तर के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई 

सिराली : जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिराली के नेतृत्व मे सिराली के मकड़ाई गार्डन मे जिला प्रभारी श्री अजय ओझा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओम पटेल की मुख्य उपस्थति मे सेक्टर मंडलम एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे जिला प्रभारी श्री अजय ओझा ने कहा कि हमे अपने अपने बूथ को मजबूत करना हैं वोटर लिस्ट का निरीक्षण कर त्रुटियों को जल्द से जल्द निराकरण करें सेक्टर मण्डल के कार्यकर्ता अपनी समिति बनाएं और अपने क्षेत्र मे निष्ठा से कार्य करें।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि सेक्टर मंडलम के कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी समझे और मेहनत से अपने क्षेत्र मे कार्य करें सेक्टर मंडलम के पदाधिकारी अपनी महत्वपूर्ण अहमियत रखते हैं बूथ स्तर तक मजबूती से संगठन के कार्यों का निर्वहन करें, मतदाता सूचियों की जबावदारी संभालें अपने अपने गांवों की सूची का बारीकी से अवलोकन करें ।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुं अभिजीत शाह ने कहा कि टिमरनी विधानसभा मे सेक्टर मंडलम और बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता क्षेत्र मे लगातार भ्रमण करें आमजनों की समस्याओं के लिए आवाज बने साथ ही अपने कार्यों को भी समय सीमा मे पूर्ण करें जिससे संगठन मजबूत हो सकें । 

- Install Android App -

सिराली ब्लॉक अध्यक्ष नागु पटेल ने कहा कि सिराली ब्लॉक से इस बार 12 हजार से ज्यादा मतों के साथ कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएंगे।

कार्यक्रम मे गंगाराम गुर्जर को सिराली ब्लॉक का पन्ना प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकूम भायरे, प्रमिला सिंह ठाकुर, पलक शाह, विनोद पटेल, सुरेशचंद्र अग्रवाल, सुरेश गुर्जर सत्यनारायण राजपूत, गगन अग्रवाल, मस्तान सिंह, रूपेश पटेल, मुकेश कलवानिया सहित समस्त सेक्टर मंडलम के पदाधिकारी मौजूद रहे ।