jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

सिर कलम की घोषणा करने वालों को अल्पेश की चुनौती, कहा- हिम्मत है तो आ जाओ

गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से मारपीट को लेकर कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर विवादों में घिरते जा रहे हैं। अब ठाकोर ने उनका सिर काट कर लाने वाले को एक करोड़ का ईनाम देने की घोषणा के बाद खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह रात को 12 बजे भी अकेले घूमते हैं और जिसे उन्हें मारना हो वह आ जाये।

- Install Android App -

रात के 12 बजे भी घूमता हूं अकेला
ठाकोर ने उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा के माणेकपुर गांव में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि वह रात को 12 बजे भी अकेले घूमते हैं और उनको मारने का सपना देखने वाले आ जायें। ज्ञातव्य है कि गत 28 सितंबर को उत्तर गुजरात के ढुंढर गांव में 14 माह की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक बिहारी मजदूर की गिरफ्तारी के बाद गैर गुजरातियों विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ हमले और धमकाने की घटनाएं हुई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में ऐसे लोग यहां से पलायन कर गये थे।

उत्तर प्रदेश के संगठन ने दी सिर कलम करने की चुनौती 
इस दौरान उत्तर प्रदेश के बहराईच में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड नाम के संगठन ने अल्पेश को गरीब परप्रांतीय मजदूरों पर हमलों के दोषी ठहराते हुए उनकी तस्वीर के साथ पोस्टर लगाये थे। इनमें उनका सिर कलम कर लाने वाले को एक करोड़ रूपये का ईनाम देने की घोषणा की गयी थी।   माना जा रहा है कि बिहार में विरोध की आशंका के कारण ही कांग्रेस ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मौके पर 21 अक्टूबर को पटना में आयोजित अपने कार्यक्रम में अल्पेश को कथित तौर पर आमंत्रण नहीं दिया है।