jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

सिवनीमालवा : आधी रात को चली गोली, एक की मौत

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम निमनपुर में पारिवारिक विवाद के चलते बंदूक हवाई फायर से एक की मौत हो गई। थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि बीती रात ग्राम निमनपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि राकेश गोर, शैलेश गोर दोनों भाइयों की पारिवारिक रंजिश के कारण सोमवार को रात 8: बजे के लगभग विवाद हो गया। दोनों ने अपनी लाइसेंस बंदूक से हवाई फायर किया। हवाई फायर के बाद थाने में आकर दोनों ने एक दूसरे को पर मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज कराने के बाद दूसरा पक्ष शैलेश गोर का लड़का उत्तम गौर ने अपने दोस्त आदित्य के साथ इंदौर से निमनपुर आए और राकेश गोर के घर 12:00 बजे के लगभग घर में तोड़फोड़ की आपस में लड़ाई झगड़े के बाद राकेश गोर के लड़के ने आदित्य पर हवाई फायर किया। जिससे उसे चोट आ गई। सिवनी मालवा सामुदायिक केंद्र में उपचार के बाद होशंगाबाद रिफर कर दिया। इलाज के बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।