jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

सिवनी मालवा : कोरोना काल मे आई हुई लाखो की दवाईयां कूड़े मे फेंकी, कोरोना काल मे नही किया उपयोग!

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही शासन को करना चाहिए करवाई

के के यदुवंशी सिवनीमालवा।कोरोना काल मे सरकार के साथ साथ समाजसेवी लोगो और संस्थाओ ने करोड़ो रुपया दान मे देकर कोरोना महामारी से निपटने मे सहयोग किया था। करोड़ो रुपया की दवाईयां अस्पताल मे भिजवाई थी।लेकिन इन दवाईयों का उपयोग कोरोना काल मे नही किया ओर यह सब अवधि पार हो गयी। जिन्हे अस्पताल प्रबंधन ने लाखो रुपये की यह दवाईया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे कूड़े मे फेंक दी।

कोरोना काल मे नही किया वितरण

लापरवाह स्वास्थ्य विभाग ने इन दवाईयो का कोरोना काल मे वितरण नही किया। उस समय दवा नही होने की बात अस्पताल प्रबंधन करता रहा। अस्पताल मे आने वालो को दवा के अभाव मे कोरोना जैसी महामारी से जूझकर अपने प्राण गवाने पड़े है। यदि लापरवाह स्वास्थ्य विभाग उस दौरान इन दवाओं का वितरण पीड़ितों को कर देता तो आज यह लाखो रुपये की दवा अवधि पार होकर बेकार नही होती। एक तरफ तो कोरोना काल मे दवा के अभाव मे मरीज मरते जा रहे थे। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग उपयोगी दवाओं को सहेजकर रखा हुआ था। जो आज किसी काम की नही बची है। इन्हे अब नष्ट ही किया

- Install Android App -

इनका कहना है। 

कोरोना काल मे में यहां नही था। अस्पताल के स्टोर रूम की सफाई मे यह दवाईयां अवधि पार की मिली है । जिन्हे बाहर कर दिया है। अब यह दवा किसी काम की नही है । इन दवाइयों को नष्ट करा दिया जाएगा।

जय सिंह कुशवाहा

बीएमओ सिवनी मालवा।