jhankar
ब्रेकिंग
आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे वर्क फ्रॉम होम जॉब के भरोसे हुई छात्रा से 45 हजार की साईबर ठगी हंडिया : गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, कुंड तैयार… लेकिन क्रेन का इंतजार,,,?

Harda News: रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर सख्ती से रोक लगाएं, कलेक्टर श्री सिंह ने वर्चुअल बैठक में राजस्व व पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष से गूगल मीट में शामिल होकर जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार व थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि जिले में कहीं भी रेत के अवैध परिवहन या उत्खनन की शिकायत मिले तो तुरन्त कार्यवाही करें। उन्होने बताया कि इस समय जिले में रेत उत्खनन के लिये कोई भी वैध खदान कार्यशील नहीं है। उन्होने कहा कि यदि रेत परिवहन में शामिल वाहनों में पट्टे लगाकर या वेल्डिंग कराकर वाहन का आकार बढ़ाया गया है।

, तो उनके विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाए। बैठक में खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय तथा जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे अपने भ्रमण के दौरान खनिज के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन पर नजर रखें तथा ओवर लोड वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होने सभी एसडीएम से कहा कि रेत के अवैध परिवहन को रोकने के लिये यदि वर्तमान जांच चौकियों के अलावा नये नाके बनाये जाना है तो एसडीएम आज ही प्रस्ताव भेजें ताकि नये नाके स्थापित किये जा सकें। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि खनिज के अवैध परिवहन व उत्खनन के संबंध में कार्यवाही के लिये कभी भी अकेले न जायें बल्कि दल बल के साथ ही जाएं।
बैठक में बताया गया कि खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन के ड्राइवर के साथ-साथ वाहन स्वामी पर भी कार्यवाही का प्रावधान है। अतः वाहन ड्राइवर के साथ-साथ वाहन स्वामी के विरूद्ध भी प्रकरण कायम किया जाए। इस दौरान श्री सतीश राय ने सभी को पावर पाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से खनिज अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तार से बताया।

👇⭕हरदा की बड़ी खबरे⭕👇

Harda: बीते 24 घंटे तीन जानलेवा हमले की वारदात, लगातार जिले में गुंडे बदमाशो के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन कब गुंडे बदमाशो का निकालेगा जुलूस।

Harda big news: कलेक्टर और एसपी रात को पहुंचे हंडिया तहसील की रेत खदानों पर, दिए निर्देश अवैध उत्खनन और परिवहन पर हो कार्यवाही

Timarni Mandi Bhav: टिमरनी मंडी भाव 27/05/2024

- Install Android App -

Timarni Mandi Bhav: टिमरनी मंडी भाव 27/05/2024

Mahila Samman Savings Certificate Yojana: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? महिलाओं को कितना करना होगा निवेश? यहां जाने पूरी जानकारी

Harda BIG news:फोरलेन छोटी हरदा में युवक के उपर प्राण घातक हमला, तीन बदमाशो पर धारा 307 का केस दर्ज

Sirali big news: 9 वर्षीय बालक की लाश मिली, नाले में डूबने से हुई मौत