jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क... हरदा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Harda big news: कलेक्टर और एसपी रात को पहुंचे हंडिया तहसील की रेत खदानों पर, दिए निर्देश अवैध उत्खनन और परिवहन पर हो कार्यवाही

हरदा। हंडिया। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने मंगलवार रात को हंडिया तहसील के ग्राम भमोरी, मनोहरपुरा और सुरजना का दौरा कर वहां नर्मदा नदी में से होने वाले रेत के अवैध उत्खनन व उसके परिवहन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम हरदा, एसडीओपी हरदा, तहसीलदार हंडिया सहित खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

    कलेक्टर श्री सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने हरदा के खेड़ीपुरा स्थित खनिज जांच नाके का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से रेत के परिवहन की जांच के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने नाके पर मिली पंजी का अवलोकन भी किया।