हरदा : जल स्रोत संरक्षण व पुनर्जीवन अभियान 5 जून से 16 जून तक संचालित होगा। गौरतलब है कि पहले यह अभियान 5 जून से 15 जून तक संचालित होना था। नगरीय विकास एवं आवास विभाग आयुक्त श्री भरत यादव ने अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित विस्तृत कार्ययोजना जारी की है। नगरीय आयुक्त श्री यादव ने समस्त नगरीय निकायों को निर्देश जारी किये हैं कि जल स्रोतों के संरक्षण विषय पर आधारित जल सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक निकाय में आयोजित होगा। आगामी 8 जून को जल स्रोतों की विशेष साफ-सफाई की जायेगी जिसमें स्थानीय लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। निर्देश में 9 जून को जल स्रोतों के आसपास कलश यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही चित्रकला और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को जल स्रोतों के संरक्षण का महत्व समझाया जाएगा।
नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त श्री यादव ने जारी निर्देश में कहा कि अभियान के दौरान पूरे 11 दिन विभिन्न प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित की जायेगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं से संबंधित पुरस्कारों का वितरण 16 जून को किया जाएगा। श्री यादव ने समस्त नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को सफल बनाये और की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रतिदिन संचालनालय को भेजना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग इस अभियान के लिए नगरीय क्षेत्रों में नोडल एजेंसी नियुक्त किया है।
ब्रेकिंग
UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा
देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च
किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो
हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे
वर्क फ्रॉम होम जॉब के भरोसे हुई छात्रा से 45 हजार की साईबर ठगी
हंडिया : गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, कुंड तैयार… लेकिन क्रेन का इंतजार,,,?
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत
कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन
25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब...
खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
