jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। तेल कंपनियों ने 25 सितंबर के लिए LPG के नए रेट जारी कर दिए हैं। सितंबर महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है।

1 सितंबर से 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 9.50 से 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी लगातार दो महीने दाम घटने के बाद हुई है।

देश के बड़े शहरों में आज के रेट

14.2 KG घरेलू सिलेंडर

- Install Android App -

दिल्ली – 942 रुपये, मुंबई – 941.50 रुपये, कोलकाता – 968 रुपये, चेन्नई – 957.50 रुपये

19 KG कमर्शियल सिलेंडर

दिल्ली – 2747.50 रुपये, मुंबई – 2701 रुपये, कोलकाता – 2884 रुपये, चेन्नई – 2916.50 रुपये

घरेलू सिलेंडर सबसे सस्ता भोपाल में और सबसे महंगा ग्वालियर-भिंड-मुरैना बेल्ट में है। कमर्शियल सिलेंडर में पूरे MP में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी लागू है।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि 30 सितंबर तक E-KYC नहीं कराने पर घरेलू सिलेंडर भी कमर्शियल रेट पर मिलेगा, इसलिए अपने गैस एजेंसी पर जाकर E-KYC जरूर करा लें।