किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो
संयुक्त किसान मोर्चा ने सीएम से लगाई गुहार, आंदोलन की चेतावनी
हरदा। जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन-मक्का की खरीदी जल्द शुरू करने की मांग की है।
मंडी में भाव तेजी से गिर रहे
अधिकारी को किसानों अपनी समस्या बताई कि अब खेती करना दिन-ब-दिन कठिन होता जा रहा है। फसलें पकते ही मंडियों में भाव गिर रहे हैं। वर्तमान में मंडी में सोयाबीन 800 और मक्का 700 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।इस समस्या से बचने के लिए किसानों ने एमएसपी पर खरीदी जल्द शुरू करने की मांग की है।
किसानों ने डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसानो ने कहा कि खरीफ सीजन की बुआई से पहले जिले की नहरों की सफाई, मरम्मत करने और टेल क्षेत्र के खेतों तक पानी पहुंचाने की भी मांग की।
खाद की कालाबाजारी का आरोप
गोदामों में डीएपी, एनपीके, यूरिया है, लेकिन सर्वर डाउन होने और पोर्टल पर तकनीकी खामी से किसानों को सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। मजबूरी में किसान खाद के लिए भटक रहा है।
किसानों ने मांग की है कि डिजिटल समस्याओं को तुरंत ठीक कर व्यवस्था सुचारू की जाए, तब तक वैकल्पिक रूप से ऑफलाइन खाद बांटकर कालाबाजारी रोकी जाए। साथ ही अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने की व्यवस्था की जाए।इस दौरान किसान के साथ पवन विश्नोई, आनंद कालीराणा ,अशोक गुर्जर,रामभरोस मुंडेल शैलेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।

