jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

हंडिया : गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, कुंड तैयार… लेकिन क्रेन का इंतजार,,,?

श्री रिद्धनाथ घाट पर प्रशासन ने बनाया विसर्जन कुंड, प्रतिमाएं पहुंचना शुरू; क्रेन की व्यवस्था नहीं होने से उठ रहे इंतजामों पर सवाल,,,,!

हंडिया। गणेशोत्सव के बाद गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन की तैयारियां श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हो गई हैं। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रशासन की ओर से श्री रिद्धनाथ घाट पर गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष विसर्जन कुंड तैयार कराया गया है। अब यहां गणपति प्रतिमाओं का पहुंचना भी शुरू हो गया है।

- Install Android App -

मौके पर बड़ी प्रतिमाओं के लिए विसर्जन कुंड और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियां दिखाई दे रही हैं। हालांकि, विसर्जन स्थल पर अभी तक क्रेन नहीं पहुंचने से व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ी और भारी प्रतिमाओं को कुंड तक पहुंचाने तथा विसर्जन कराने में क्रेन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में प्रतिमाओं का पहुंचना शुरू होने के बावजूद क्रेन की व्यवस्था नहीं होना प्रशासन के लिए ध्यान देने वाला विषय है।

गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में समय रहते क्रेन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करना जरूरी होगा, ताकि बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और किसी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो।

अब देखना यह होगा कि प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला तेज होने से पहले प्रशासन क्रेन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करता है या नहीं। फिलहाल विसर्जन कुंड तैयार है और प्रतिमाओं का पहुंचना शुरू हो चुका है, लेकिन क्रेन का इंतजार जारी है।