jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Harda BIG news:फोरलेन छोटी हरदा में युवक के उपर प्राण घातक हमला, तीन बदमाशो पर धारा 307 का केस दर्ज

हरदा। जिले में लगातार बदमाश गुंडों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बीते कुछ दिनों से अब पुलिस का जरा सा भी भय इन बदमाशो को नहीं रहा। अवैध हथियार चाकू बाजी लूट खसोट, चोरी आम बात हो गई। अभी शहर के बीचों बीच एसपी कलेक्टर बंगले के पास एक गोली बारी की घटना हाल ही में हुई थी। अब पुनः प्राण घातक हमले का मामला फिर सामने आ गया। बीती रात इमलीपूरा निवासी एक युवक सैय्यद खान अरबाज  के साथ छोटी हरदा फोर लेन पर बुलेट सवार तीन युवकों के द्वारा जमकर मारपीट कर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। युवक के शरीर पर चाकू से कई जगह बार किए गए। घायल अरबाज के दोस्तो ने डायल 100 को फोन लगाया। फिर स्थानीय राजगीरो के रुकने पर तीनो हमलावर युवक बुलेट लेकर भाग गए। घायल युवक अरबाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  फरियादी युवक अरबाज की शिकायत पर आरोपी युवक अल्फेश, आमीन, फैयाज के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में धारा 341,307,34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया। रिपोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर हमले की वारदात होना बताया जा रहा है। फरियादी अरबाज की आर्शीबाद काम्पलेक्स हरदा मे अरबाज आईफोन के नाम से मोबाईल की दुकान है। दुकान बंद कर अरबाज छोटी हरदा में अपने दोस्त के घर गया था। वहा से वापस आते समय उसके ऊपर हमला हुआ। घटना बीती रात साढ़े दस बजे की घटना बताई जा रही है।

- Install Android App -

घायल युवक हरदा के पत्रकार सैय्यद मेहमूद अली चिश्ती का बेटा है। इधर पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है।