jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

Seoni Malwa : 11:15 AM तक मोरघाट माध्यमिक शाला में कोई शिक्षक नही आया विद्यार्थी दीवार कूद कर अंदर खड़े, शिक्षकों की चल रही मनमानी, समय पर नहीं पहुंचे रहे स्कूल

के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ ज्यादातर शिक्षक समय पर स्कूल ही नहीं पहुंचते हैं, तो शिक्षा गुणवत्ता की बात भूल ही जाईए। शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने से पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है।

शिक्षा गुणवत्ता के लिए प्रशासन तरह तरह की पहल कर रही है जमीनी हकीकत में शिक्षा व्यवस्था का क्या हाल है इससे हम सभी वाकिफ है। इसका मुख्य कारण कई स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही भी सामने आ रही है, जो समय पर स्कूल नहीं पहुंचते। कुछ इसी तरह का मामला सोमवार को

शासकीय माध्यमिक शाला मोर घाट मेंसामने आया है जहां पड़ा शिक्षक 11:30 तक नहीं आए थे और स्कूल के छात्राएं गेट पर खड़े रहे और जब देर हो गई शिक्षक नहीं आए तो स्कूल की दीवाल खुद कर अंदर चले गए, शासन और प्रशासन भले ही सरकारी स्कूलों के शिक्षा में सुधार की दावे करें, लेकिन धरातल पर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी सारे दावों की पोल खोल रही है ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षक समय पर स्कूल ही नहीं पहुंचे, तो शिक्षा गुणवत्ता की बात भूल ही जाईए। शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने से पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है स्कूलों में मध्यान्ह भोजन भी गुणवत्ताहीन बन रहा है जिस पर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं स्कूल में शिक्षकों के लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत पत्रकारों को मिल रही है और वह लगातार शिक्षा विभाग को अधिकारियों को देने के बाद भी कोई सुधार नहीं आया है।

- Install Android App -

इनका कहना है।

जिम्मेदार अधिकारी बी आर सी और जन शिक्षक को नोटिस जारी किया जाएगा और स्कूल में समय पर नहीं आ रहे शिक्षक का एक दिन का वेतन काटा जाएगा और कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी
एस.एस. रघुवंशी
सिवनी मालवा।