ब्रेकिंग
देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा... सिवनी मालवा: समय से स्कूल नहीं पहुँच रहे शिक्षक, प्रवेश उत्सव के बाद से ही शासकीय प्राथमिक शाला चांग... तलाकशुदा पति ने किया पत्नि से दुष्कर्म: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया दुष्कर्म का मामला दर्ज  प्रभारी मंत्री श्री सारंग 4 जुलाई को हरदा जिले में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे कलेक्टर श्री जैन ने लेपटॉप वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें: कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में द... सिराली: बहनोई और उसके दोनों बेटों ने महिला के साथ खेत में की मारपीट महिला का सिर फूटा।

सीएम शिवराज ने खरीदा गो-काष्ठ, लकड़ी से होलिका दहन ना करने की अपील की

मकड़ाई समाचार भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होलिका दहन के लिए भोपाल के माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के सामने से गो-काष्ठ की खरीदारी की। सीएम शिवराज ने नागरिकों से होलिका दहन में लकड़ियों के स्थान पर गो-काष्ठ का उपयोग करने का आग्रह किया। सीएम शिवराज ने कहा कि आज होलिका दहन होगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व है। अंतत: बुराई पराजित होती है। आनंद के वातावरण में खूब उत्साह से होली मनाइये, लेकिन आपसे आग्रह है कि होलिका दहन के लिए गो-गाष्ठ का उपयोग कीजिए। संकल्प लीजिए कि अब वृक्षों को नहीं काटेंगे व होलिका दहन गो-काष्ठ से करेंगे।

आज होलिका दहन होगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व है। अंतत: बुराई पराजित होती है।

आनंद के वातावरण में खूब उत्साह से होली मनाइये, लेकिन आपसे आग्रह है कि होलिका दहन के लिए गो-गाष्ठ का उपयोग कीजिये।

संकल्प लीजिये कि अब वृक्षों को नहीं काटेंगे व होलिका दहन गो-काष्ठ से करेंगे।

- Install Android App -

मुख्‍यमंत्री शिवराज का जनता को संदेश : पेड़ न काटें, गो-काष्ठ से होली जलाएं

इसके पहले कल बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि होली उत्साह, उमंग से मनाएं पर शालीनता के साथ। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ गौ-काष्ठ से जलाएं। मैं भी गो-काष्ठ से ही जलाऊंगा। पेड़ नहीं काटना है, पेड़ तो लगाना है। उन्होंने गांव-शहर को स्वच्छ रखें ताकि प्रदेश नंबर एक पर आ जाए। गौरव दिवस मनाने की अपील करते हुए कहा कि अपने गांव-शहर के लिए कुछ न कुछ जरूर करें। चौहान ने होली की शुभकामनाएं, भगोरिया की राम-राम, रंगपंचमी की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण हम होली नहीं मना पाए थे, पर अब कोरोना नियंत्रण में है। प्रदेश का माहौल उत्साह और आनंद से भरा हुआ है। इसलिए होली पूरे उत्साह, आनंद के साथ मनाइए। सभी गिले-शिकवे भूल जाइए। कहीं दिलों में दीवार हो, तो तोड़ दीजिए। हम सब मिलकर आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि इस बार रिकार्ड उत्पादन होने की संभावना है। किसान को फसलों के रेट भी बहुत अच्छे मिल रहे हैं। अभी-अभी फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में सात हजार 618 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। पिछले दो साल में फसल उपार्जन, बिजली की सब्सिडी, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्जा, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, राहत की राशि मिलाकर एक लाख 72 हजार रुपये किसान के खाते में पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अभी तय किया है कि पिछली सरकार दो लाख रुपये तक कर्जा माफ करने का वादा किया था। इस धोखे में कई किसान कर्जा नहीं चुका पाए और डिफाल्टर हो गए। हम उनका ब्याज भी भरेंगे। कोरोना काल में बिजली बिल स्थगित कर दिए गए थे। इन बिलों का बोझ हम गरीब के सिर पर नहीं रहने देंगे। इसलिए कोरोना काल के 88 लाख से अधिक लोगों के छह हजार चार सौ करोड़ रुपये के बिजली बिल हम भरेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भी 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात (लगभग छह हजार करोड़) दी गई है। बच्चे स्कूल जा रहे हैं। पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षाएं हो रही हैं। सब ठीक है इसलिए होली भी पूरे उत्साह से मनाएं।