jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

”सीता-अशोक” वृक्ष से होते बहुत से दोष दूर , जानिए कुछ लाभदायक उपाय

 धर्म अध्यात्म  अशोक का वृक्ष बहुत ही शुभ माना जाता हैं| अशोक के नाम की जानकारी हमें रामायण काल से मिलती हैं जब रावण मां सीता का अपहरण कर लंका ले जाकर अशोक वाटिका में उन्हें रखता है। जहां मां सीता अशोक के वृक्ष को अपनी व्यथा सुनाती हैं। मां सीता के शोक के दूर करने से इस वृक्ष को अशोक भी कहा गया हैं।इस वृक्ष के घर में लगाने से किसी भी प्रकार का शोक दुख नही होता है। ऐसी मान्यता है। अशोक के पत्तो बहुत शुभ माना गया हैं। जब भी किसी अनुष्ठान में कलश स्थापन करना हो तो उसमें अशोक के 5 पत्ते भी लगाऐं या पूजन में द्वार पर तोरण के रुप में अशोक के 11 पत्ते भी लगा सकते हैं बहुत शुभ माना जायेगा।

खुशहाल जीवन के लिए –  ऐसा कहा जाता है कि अशोक के एक पत्ते पर रोजाना कुमकुम लगाकर मंदिर में रखना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है और साथ ही घर में अच्छा माहौल बना रहता है।
भगवान होते है खुश – ऐसी मान्यता है कि अशोक के पत्तों पर भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते है। खास तौर पर भोग में कुछ मीठा या मिठाई हो तो भगवान बेहद खुश रहते है।
ग्रह-दोष के लिए  – कहा जाता है कि ग्रहों के दोष को शांत करने के लिए अशोक के पत्तों को पीसकर नहाने के पानी में मिला लेना चाहिए और फिर उसी जल से स्नान करना चाहिए।इससे ग्रह दोष शांत होते है।

- Install Android App -

बीमारी के उपाय  –   अगर किसी इंसान को बीमारी हो और वह उससे परेशान है, तो ऐसे में उसे गुरुवार के दिन अशोक के पत्ते पर बीमारी का नाम लिखकर नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे बीमारी से धीरे-धीरे छुटकारा मिल जाता है।
शादी की बाधा दूर करने में – यदि किसी व्यक्ति की शादी में समस्या आ रही है तो उसे गुरुवार के दिन 7 पत्तो को कलश के जल में डूबा देना चाहिए और फिर शुक्रवार के दिन उन पत्तों पर शुक्र मंत्र लिखकर प्रार्थना करना चाहिए।
वैवाहिक जीवन में खुशियां  -ऐसा कहा जाता है कि दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए बैडरूम में गद्दे के नीचे अशोक के पत्ते रख देना चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।
जीवन की खुशी-  ऐसी मान्यता है कि अपने जीवन को खुशियों से भरने के लिए हर रोज अपने इष्ट देव को अशोक का पत्ता चढ़ाएं।इससे जीवन की परेशानियों का अंत होता है।
वास्तु दोष के लिए-  माना जाता है कि अशोक के पत्तों की लटकन घर के दरवाजे पर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है