jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

MP BREAKING NEWS : मुरैना में सुखोई और मिराज विमान क्रैश, आपस में टकराने से हुआ हादसा, एक पायलट की मौत !

मकड़ाई समाचार मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो विमान हादसे हुए हैं। लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 आपस में टकरा गए। जिससे दोनों प्लेन क्रैश हो गए। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दो पायलट जख्मी है। जिन्हें वायु सेना के जवानों ने घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के दौरान सुखोई 30 में दो पायलट थे। जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। बताया जा रहा है कि दो पायलट सुरक्षित हैं। यह विमान हादसा मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के रामदेव बाबा के चरण स्थान के सामने मिराज और सुखोई क्रैश हुआ है। पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों ने जंगल में तेज आवाज सुनी, जब वे मौके पर पहुंचे तो विमान का मलबा पड़ा था और उसमें आग लगी हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से वायु सेना के सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान ने अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी। मुरैना के पहाड़गढ़ में पहुंचते ही दोनों विमान आपस में टकरा गए। जिससे वायु सेना के दोनों विमान क्रैश हो गए। रेगुलर अभ्यास के लिए विमानों ने उड़ान भरी थी। इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई सेना के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

- Install Android App -

विमान क्रैश घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने दुख जताया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि मुरैना के कैलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला है। मैं इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करता हूँ।

बता दें कि आज शनिवार को ही राजस्थान के भरतपुर में भी एक विमान क्रैश हुआ है। इसके पहले भी मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक प्लेन क्रैश हुआ था। उस हादसे में भी पायलट की मौत हो गई थी। प्लेन मंदिर के गुम्बद से टकरा गया था। गुम्बद से टकराने के बाद प्लेन हादसे का शिकार हो गया था।