ब्रेकिंग
Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !   मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सीरियल किलर दम्पति का खुला राज, सस्ते कपड़ों के लिए बुलाकर करते थे खौफनाक काम

मेक्सिको सिटीः मेक्सिको में खतरनाक सीरियल किलर दंपति के दिल दहलाने वाले कारनामे सामने आए हैं ।ये दोनों मानव अंगों की तस्करी कर रहे थे। दम्पति ने अपना गुनाह  कबूल कर लिया है। पुलिस ने मानव अंगों के अवशेष के साथ दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने कम से कम 20 लोगों की हत्या का जुर्म कबूल किया है, जबकि कई महिला पीड़ितों के साथ दुष्कर्म की भी बात मानी है। मामले में मुख्य जांचकर्ता ने बताया कि आरोपी दंपति बच्चे की गाड़ी (Baby Pram) में रखकर मानव अंगों की तस्करी कर रहे थे। मेक्सिको के राज्य अभियोजक अलेजैंड्रो गोमेज़ ने कहा कि आरोपी पति ने महिला पीड़ितों के साथ दुष्कर्म की बात कबूल करते बताया कि वह उनके शहीर के अंगों को भी बेचा करता था। 10 महिलाओं की हत्या के शक में आरोपी दंपति को गुरुवार को मेक्सिको सिटी के पूर्वोत्तर में स्थित हिंसा प्रभावित उपनगर एकाटापेक से हिरासत में लिया गया।
गोमेज के मुताबिक, आरोपी पति ने 10 हत्याओं की डिटेल में जानकारी दी और जांचकर्ताओं को बताया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 10 अन्य लोगों की भी हत्या की है। उन्होंने बताया कि अभियोजन पक्ष यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आरोपियों की कही बातें वास्तव में सच हैं या नहीं। उन्हें मनोरोगी और सीरियल किलर के रूप में भी देखा जा रहा है। एल यूनिवर्सल अखबार के मुताबिक, इस जोड़े का शिकार हुई एक पीड़ित के दो महीने के बच्चे को भी इन अपराधियों ने नहीं छोड़ा। आरोपी दंपति ने कबूल किया है कि उन्होंने दो महीने के बच्चे को एक अन्य दंपति को बेच दिया था। उनको भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Install Android App -

बता दें कि आरोपी दंपति के तीन बच्चे हैं। जब अधिकारियों ने उनके दोनों घरों की छानबीन की, तो सब चौंक गए। उन्होंने सीमेंट से भरी बाल्टी में मानव अवशेष पाए। वहीं, फ्रिज के अंदर प्लास्टिक के थैले के अंदर भी मानव अवशेष रखे हुए थे। कुछ खून से लगे कपड़े भी मिले, जिसे संभवत: पीड़ितों को होंगे। आरोपी पति ने जांचकर्ताओं से कहा कि उसने अपनी पति के साथ मिलकर लोगों (पीड़ित) को लालच दिया कि उन्हें बच्चों के कपड़े डिस्काउंट सेट में मिलेंगे। उनके झांसे में आने वाले वाली ज्यादाकर युवा मां थीं। वहीं, गोमेज़ ने कहा, ‘वे सभी सिंगल मदर थीं और उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी, जो सत्ते में बच्चों के कपड़े ढूंढने में उनकी मदद कर सके।