jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

मिस्त्र में सुरक्षा बलों ने किया 52 आतंकवादियों को ढेर

काहिराः मिस्त्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक विशेष अभियान के तहत 52 आतंकवादियों को मार गिराया।  चीनी ग्लोबल टेलीविकान नेटवर्क की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक व्यापक अभियान सिनाई 2018 के तहत उत्तरी और मध्य सिनाई में कुल सात आतंकवादी ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया।  इस दौरान सेना ने मुठभेड़ में 26 आतंकवादियों को मार गिराया तथा उनके पास से कई स्वचालित राइफल, हथगोले, विस्फोटक बेल्ट, वायरलेस संचार उपकरण, इलेक्ट्रिक सर्किट तथा गोले-बारूद बरामद किये।

- Install Android App -

इसके अलावा उत्तर सिनाई प्रांत की राजधानी अरिश में पूर्वनिर्धारित अभियान के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में बाकी आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने 10 स्वचालित राइफलें, चार मशीन गन और दो विस्फोटक उपकरणों को जत कर लिया जबकि 26 वाहनों और 52 लाइसेंस रहित मोटरबाइकों को नष्ट कर दिया गया। इस वर्ष फरवरी में मिस्र ने सिनाई 2018 सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमेें अब तक 380 आतंकवादियों और 30 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं।