jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

सी.एम.ओ. क्वार्टर पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, कार्रवाई को लेकर अधिकारी कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि सरकारी कार्यालय को भी अपना निशाना बनाते जा रहे हैं और सरकारी छत पर से चढ़कर सीसी शराब की फोड़ रहे हैं  जिससे बीती रात नगर पालिका के कर्मचारी को चोट आई है पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं करने से शराबियों के हौसले बुलंद हैं और लगातार गाली गलौज लड़ाई झगड़े शहर में आम बात हो गई है बीती रात सी.एम ओ राकेश मिश्रा  के समीप दुकान की छत पर से चढ़कर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतल से  क्वार्टर पर तैनात चौकीदार  मुकेश दायमा के उपर हमला किया जिससे उक्त कर्मचारी घायल हो गया।  असामाजिक तत्वों द्वारा हमला करने के उपरांत कहा गया कि हम कल फिर आकर सभी को मारेंगे।नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि  शासन के निर्देशानुसार अवैध मटन मार्केट हटाना, अतिक्रमण हटाना आदि कार्य किया जाता है, जिससे द्वेषता की भावना से इस प्रकार के हमले किये जा रहे है। साथ ही सी.एम.ओ. क्वार्टर के समीप शराब की दुकान होने से असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है पेटीएम को ज्ञापन में लिखा है कि सह निवेदन है कि तीन दिवस के अन्दर जिन आसामजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया है उन लोगो की गिरफ्तारी की जाकर कार्यवाही की जाए  अन्यथा समस्त नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी आंदोलन कर समस्त मूलभूत सुविधाएं बंद करने हेतु वाध्य होंगे, जिसकी समस्त जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी।