jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर बिछाया जाल

सूचना के बाद फौरन साउथ रोहिणी थाने की एक टीम को तैयार किया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर सेक्स रैकेट खूब फलफूल रहा है। यहां रोहिणी इलाके के सेक्टर-2 स्थित संजय नगर के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय (37 साल) के रूप में हुई है।

- Install Android App -

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि मंगलवार उनकी टीम को सूचना मिली थी कि संजय नगर, सेक्टर-2, रोहिणी के मकान में तीसरी मंजिल पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के बाद फौरन साउथ रोहिणी थाने की एक टीम को तैयार किया गया। मकान की तीसरी मंजिल पर एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा गया। वहां पहुंचकर ग्राहक को अजय मिला। उसने बातचीत के बाद नकली ग्राहक से एक हजार रुपए की डिमांड की। अजय ने तीन लड़कियां उसे दिखा दी। इसके बाद नकली ग्राहक ने बाहर मौजूद टीम को इशारा कर दिया। मौके पर छापेमारी कर पुलिस ने अजय और बाकी तीन युवतियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।