jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ...

सेना में भर्ती शुरू , अग्निपथ रैली के लिए 60 हजार युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया

मकड़ाई समाचार इंदौर|  अग्निपथ के तहत भर्ती कार्यालय महू द्वारा की जा रही है। इसके लिए धार के स्पोर्ट्‌स अथारिटी आफ इंडिया स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया है। इसके लिए जनता का प्रवेश भी बंद कर दिया गया है। साथ ही आज सैनिक भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में इस रैली में उज्जैन और इंदौर संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है। वहीं पर उम्मीदवारों के लिए भी रहने और खाने की व्यवस्था भी कर दी गई है।

- Install Android App -

अग्निपथ रैली के बाद लिए अब तक अग्निपथ रैली के लिए 60 हजार युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। सेना भर्ती कार्यालय महू के निदेशक कर्नल बलजीत सिंह ने बताया कि युवाओं के लिए जो तिथि निर्धारित है। वह उस निर्धारित तिथि के 1 दिन पूर्व रात्रि 11 बजे तक रैली स्थल पर उपस्थित हो जाएं अपने साथ वह नोटिफिकेशन में दिए गए आवश्यक दस्तावेज लेकर आए। अगर आवश्यक दस्तावेज लेकर नहीं आए तो भर्ती में भाग नहीं ले पाएंगे। साथ ही दलालों और असामाजिक तत्वों से सावधान रहने का आग्रह किया है। सभी उम्मीदवारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह नकली दस्तावेजों के साथ अगर कोई उम्मीदवार पकड़ा जाएगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 1 सितंबर से 7 सितंबर अग्निवीर जनरल ड्यूटी सैनिकों की भर्ती होगी। इसमें 1 सितंबर को नीमच और धार, 2 सितंबर को उज्जैन और अलीराजपुर, 3 सितंबर को शाजापुर और खंडवा, 4 सितंबर को मंदसौर और खरगोन, 5 सितंबर को इंदौर और बुरहानपुर, 6 सितंबर को देवास और बड़वानी, 7 सितंबर को आगर मालवा, झाबुआ और रतलाम जिले के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। साथ ही 7 सितंबर को सभी 15 जिले के अग्निवीर क्लर्क तथा एस के टी उम्मीदवारों की भर्ती भी होगी। 8 और 9 सितंबर को अग्निवीर ट्रेडमैन तथा 10 सितंबर को टेक्निकल उम्मीदवारों की भर्ती होगी।