jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

सोनखेड़ी गांव का मामला : भाजपा नेता की चरित्र शंका के चलते हुई हत्या, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, आरोपी पर था 10 हजार का इनाम

मकड़ाई समाचार हरदा। ग्राम सोनखेड़ी में खेत मे मूंग फसल की रखवाली करते हुए खेत मे सो रहे भाजपा नेता किसान गोविद जाट की हत्या का पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 26 मई को रात्री में बबूल बाले खेत में मूंग की फसल व मोटर पंप की रखवाली कर रहे किसान गोविंद जाट कि किसी ने हत्या कर दी थी। फरियादी मृतक के पिता की सूचना पर थाना टिमरनी में अज्ञात आरोपी के विरूध्द अप.क्र . 374/21 धारा 302 भादवि . का पंजीबध्द कर विवेचना प्रारंभ की गई । मामले की गंभीरता को देखते हुये मामले की विवेचना व अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतारसी हेतु  हमारे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह वर्धमान के निर्देशन व एसडीओपी टिमरनी आर.के. गहलोत के मार्गदर्शन में एस.आई.टी. का गठन किया गया तथा मामले के अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु 10,000 / – रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया था ।

- Install Android App -

विवेचना के दौरान ग्राम के लोगों से पता चला कि घटना के कुछ दिन पहले गांव की एक महिला के साथ उसके पति ने रातभर घर से बाहर रहने की बात को लेकर मारपीट की थी , जिसके संबंध में जानकारी जुटाते ग्राम के रामनिवास उईके पिता चंपालाल उईके निवासी ग्राम लिमोटा थाना नसरूल्लागंज जिला सीहोर हाल ग्राम सोनखेड़ी के संबंध में पता चला । इस संबंध में रामनिवास उईके व उसकी पत्लि को बुलाकर पूछताछ की पूछताछ पर रामनिवास की पत्नि ने बताया कि वह करीब 05 – 06 माह पूर्व वर्धमान धागा फैक्ट्री बुधनी में काम करती थी । लाकडाउन होने से काम बंद होने के कारण विगत दो माह से वह अपने पति रामनिवास व बच्चों को साथ ग्राम सोनखेड़ी में अपने पिता के घर आकर यहीं रहकर मेहनत मजदूरी करने लगी एवं अपने मोबाईल से विगत दो माह से वह सोनेखड़ी के निवासी गोविंद जाट से बात करने लगी थी । घटना के 08 दिन पूर्व रात में रामनिवास ने अपनी पत्नि को मृतक के खेत तरफ से आते देख लिया था व इस बात को लेकर उसके साथ मारपीट भी की थी । इस बात से नाराज होकर रामनिवास की पत्नि बुधनी चली गई थी । इस संबंध में मृतक की काल डिटेल में रामनिवास की पत्नि के मोबाईल नंबर पर लगातार बातचीत होना पाया गया । जिसके संबंध में रामनिवास व उसकी पत्नि को बुलाकर पूछताछ की गई जिसमे रामनिवास व उसकी पत्नि ने बताया कि गोविंद से फोन पर बात करने की बात को लेकर और कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नि के रात भर घर से बाहर रहने व गोविंद के खेत तरफ से वापस आने की बात को लेकर रामनिवास काफी गुस्से में था तथा रामनिवास घटना दिनांक 26.0 5.21 को पूर्णिमा की रात्री करीब 12.00 बजे घर से कुल्हाड़ी ( तंगिया ) लेकर गया और खेत में सोते समय गोविंद के चेहरे व गले पर दो बार हमला कर उसकी हत्या कर दी ।

अंधे कत्ल के खुलासे में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

हत्या के आरोपी तक पकड़ने में गठित एस.आई. टी . सदस्य प्रशिक्षु उ.पु.अ. रवि शर्मा , उ.पु.अ. विमलेश उईके , निरी , ज्ञानू जायसवाल थाना प्रभारी टिमरनी , निरी . राजेश साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन हरदा , सूबेदार उमेश ठाकुर प्रभारी सायबर सेल हरदा , उनि हिमलेन्द्र पटेल चौकी प्रभारी करताना , उनि अविनाश पारधी चौकी प्रभारी टेमांगाव , उनि मदन पवार , उनि रेशमी पन्द्राम , सउनि बी.एम. सोलंकी , सउनि राजेश रघुवंशी , सउनि मंजू मसीह , सउनि दलपत सिंह , प्र.आर. भूपेन्द्र बाड़ीवा , प्र.आर. अजय अजनेरिया , प्र.आर. सईद खान , प्र.आर. चंदनशाह उईके , प्र.आर. नीलेश तिवारी , आर . तुषार धनगर , आर . कमलेश परिहार , मनोज दोहरे , आर . मयंक चौहान सायबर सेल हरदा , आर . महेश कुसारिया , आर . शैलेन्द्र धुर्वे , आर . राकेश पटेल , आर . शैलेन्द्र राजपूत , आर . हेमूलाल जमरे , सै . मांगीलाल सोनी व थाना स्टाफ थाना टिमरनी की विशेष भूमिका रही ।