jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क नही लगाने पर अब होगी दंडात्मक कार्यवाही

सुनील पटल्या बैडिया। नगर में रविवार को हाट्ट के दिन मुख्य बाजार में भीड़ देखने को मिली। भीड़ को लेकर राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन ने सयुक्त रूप से बाजार का निरीक्षण किया। भीड़ भाड़ वाली दुकान संचालकों को हिदायत दी गई। नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल ने बताया कि बेड़िया की लगातार शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई लोगो ओर दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन नही किया गया। उनको शक्त दिशा निर्देश दिया गया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ मास्क लगावे। वही अल्टीमेटम दिया गया कि आगे से इस हरकत की गई तो दुकान को शील कर चालानी कार्यवाही की जाएगी। कोरोनो का प्रोटोकॉल का पालन नही किया गया तो दंडात्मक कार्यवाही भी करेगे। मालूम हो कि नगर में रविवार को हाट्ट बाजार लागता लेकिन लॉक डाउन के चलते हाट्ट बाजार नही लग रहा है, इस दिन वाहनों का जाम लगना आम बात है। यहां आस पास का क्षेत्र ग्रामीण होने से बाजार में भीड़ लगी रहती है। इस दौरान टीम में पटवारी नरेन्द्र सोनी, एएसआई अजय दुबे, आरक्षक नरेन्द्र चन्देल, रोबी यादव शामिल थे।