jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

स्टेडियम से उर्वशी रौतेला का हॉट लुक हुआ वायरल, IND vs PAK मैच का उठाया लुत्फ

Urvashi Rautela : भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम पहुंच गई हैं. उर्वशी रौतेला ने इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें वह टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए ब्लू ड्रेस में नजर आ रही हैं.

Urvashi Rautela

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला टीम इंडिया को चीयर करने के लिए अहमदाबाद के स्टेडियम में पहुंची हैं।

इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो उर्वशी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आलम ये है कि अब उर्वशी रौतेला का ये वीडियो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है.

सामने आया उर्वशी रौतेला का लेटेस्ट वीडियो

क्रिकेट के प्रति उर्वशी रौतेला का प्यार जगजाहिर है. ऐसे में भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के दौरान स्पॉट हुईं उर्वशी ने एक बार फिर इस खेल के प्रति अपना जुनून दिखाया है. शनिवार को उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है.

- Install Android App -

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आ रही हैं. 1 लाख से ज्यादा दर्शकों से खचाखच भरे इस स्टेडियम में उर्वशी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का लुत्फ़ उठाती नजर आ रही हैं. इस दौरान उर्वशी रौतेला ने नीले रंग की स्टाइलिश ड्रेस पहनी हुई है, जो यह बताने के लिए काफी है कि वह टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए यहां पहुंची हैं.

पाकिस्तान के साथ इस मैच में टीम इंडिया अभी तक आगे चल रही है, जिससे उर्वशी काफी खुश नजर आ रही हैं. आलम यह है कि सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

उर्वशी रौतेला को क्रिकेट बहुत पसंद है

यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी रौतेला क्रिकेट मैच देखने स्टेडियम पहुंची हों. इससे पहले 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी उर्वशी को यूएई के स्टेडियम में स्पॉट किया गया था. इतना ही नहीं, पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी उर्वशी रौतेला टीम इंडिया को चीयर करती नजर आई थीं.