jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

स्पा सेंटर की आड़ में सजा था जिस्म का बाजाार, तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले युवक

मसाज केबिन में तीन युवक और तीन युवतियां कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं

कोटद्वार: उत्तराखंड के पौड़ी जिले की पुलिस और मानव तस्कर रोधी इकाई की संयुक्त टीम ने कोटद्वार शहर में कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस दौरान स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गयी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

- Install Android App -

आरोपियों की पहचान देहरादून के भानियावाला के शूरवीर सिंह, पौडी के लैंसडौन के अमित कुमार और उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद के रहने वाले नवाजिश और हरियाणा की पानीपत की ममता के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शनिवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर स्पा सेंटर पर छापा मारा गया जहां अलग-अलग मसाज केबिन में तीन युवक और तीन युवतियां कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं।

उन्होंने बताया कि वहां रखा सामान भी मालिश से संबंधित नहीं था, जबकि युवतियों के पास भी किसी प्रकार का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र नहीं मिला। जोशी ने बताया कि आगरा, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली इन युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।