jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

स्मृति मंधाना को सिंगर पलाश ने किया प्रपोज, 23 को शादी के बंधन में बंधेंगी

नवी मुम्बई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इसी माह 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। इससे पहले मंधाना को उनके मंगेतर व सिंगर पलाश मुच्छल ने डी वाय पाटिल स्टेडियम में प्रपोज़ किया। यह वही स्टेडियम है जिसमें भारतीय महिला टीम ने विश्वकप खिताब जीता था। पलाश द्वारा साझा किये वीडियो में वह स्मृति को पिच के बीच में ले जाते हुए और उन्हें अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। पलाश ने ये वीडियो साझा करते हुए लिखा, “उसने हां कह दिया।”इस वीडियो की शुरुआत में पलाश, स्मृति को स्टेडियम के बीच में ले जाते हैं। इस दौरान स्मृति की आंखों में पट्टी बंधी थी। वहीं जब वह आखिरकार आंखों से पट्टी हटाती है तो वह देखती है कि पलाश घुटनों पर बैठकर उसे प्रपोज़ कर रहा है। खुश और भावुक होकर स्मृति इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है। इसके कुछ ही देर बाद स्मृति और पलाश दोनों के दोस्त इस खास अवसर पर जश्न मनाने के लिए पिच के बीच में दौड़ते हैं। इस दौरान पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल भी उपस्थित थी।

- Install Android App -

स्मृति और पलाश रविवार, 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इस जोड़े को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक बधाई पत्र भेजकर शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं स्मृति ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को एक मज़ेदार रील के ज़रिए यह खबर दी, जिसमें उनकी विश्व कप जीतने वाली टीम की साथी जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव सहित कई अन्य लोग भी थे। स्मृति साझा किए गए वीडियो में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती दिखीं। गौरतलब है कि स्मृति और पलाश का रिश्ता काफी लंबा और मज़बूत रहा है, उन्होंने अपने रिश्ते को ज़्यादातर निजी रखा है और अपने-अपने करियर में एक-दूसरे का समर्थन किया है। पलाश को इस महीने की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप फाइनल के दौरान स्मृति और भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया था। स्मृति ने भारतीय टीम की जीत में महत्वूर्ण भूमिका निभाई थी।