ब्रेकिंग
हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हंडिया:आज भगवान रिद्धनाथ की नगरी में पहुंचेगी पंचक्रोशी यात्रा,जगह जगह होगा स्वागत

लगभग 10 से 12 हजार पंचक्रोशी यात्रियों के पहुंचने का अनुमान,,

- Install Android App -

हंडिया।हर हर महादेव और नर्मदे हर के जयकारों के साथ नर्मदा पंचक्रोशी यात्रा आज धार्मिक नगरी हंडिया में पहुंचेगी।इस दौरान यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।इधर पंचक्रोशी यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचक्रोशी यात्रियों के लिए स्वल्पाहार व आहार की व्यवस्था का इंतेजाम नगर सहित यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर किया गया है।सूत्रों की मानें तो करीब 10 से 12 हजार यात्रियों के पहुंचने का अनुमान है।

श्रद्धालुओं के द्वारा हमेशा की तरह इस बार भी यात्रियों के लिए कई सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।यात्रीगण आज मां नर्मदा को नौकाओं के माध्यम से पार कर हरदा जिले में प्रवेश करेंगे और आज शाम तक समस्त श्रद्धालु हंडिया पहुंचेंगे।जहां पर यात्रियों द्वारा रात्रि विश्राम कर भजन कीर्तन किया जाएगा।और फिर शुक्रवार अल सुबह से यात्रियों द्वारा नर्मदा स्नान किया जाएगा स्नान उपरांत यात्री भगवान रिद्धनाथ महादेव का जल अभिषेक कर यात्रा के तीसरे पड़ाव ऋषि उच्चै श्रवा तपोस्थली ग्राम ऊंचान घाट पहुंचेंगे।