jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

हंडिया : पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ मना वैसाख अमावस्या का स्नान पर्व, शनिचरी सत्तूआ अमावस्या पर मां रेवा में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

नर्मदा सेतु पर लगता रहा रुक-रुक कर जाम

मकड़ाई समाचार हंडिया। पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते अमावस्या के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा दिखाई नहीं दे रहा था। नर्मदा स्नान पर प्रशासन ने अब प्रतिबंध हटा दिए हैं। इसलिए इस वर्ष धार्मिक नगरी हंडिया में वैशाख माह की शनिश्चरी व सत्तुआ अमावस्या के पावन पर्व पर मां रेवा के सभी प्रमुख तटों पर स्नान पर्व का लाभ लेने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शुक्रवार शाम से ही श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया था। पुण्य स्नान पर्व पर पतित पावनी मां नर्मदा की जल धारा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता दिनभर लगा रहा। शनिवार का दिन होने से दिनभर धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। श्रद्धालुओं ने मां रेवा में स्नान करने के बाद शिवालयों व शनि मंदिरों में जाकर माथा टेका और पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने दरिद्रनारायणो कन्याओं तथा ब्राह्मण देवताओं को सत्तू का दान किया।

- Install Android App -

मां नर्मदा को लगाया सत्तू का भोग
वैशाख माह की अमावस्या को सत्तूआ अमावस्या कहा जाता है।इस दिन लोग सत्तू बना कर मां नर्मदा को भोग लगा दान करते हैं। इस बार बाजार में सत्तू 120 रुपए किलो में बिक रहा था। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को भोग लगाने के बाद स्वयं भी सेवन किया।

नर्मदा सेतु पर लगा जाम भीड़भाड़ में घुसते चले आए वाहन
मां रेवा के सभी प्रमुख तटों पर अच्छी खासी भीड़ रही। अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण सुबह से यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस और राजस्व कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। फिर भी जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही के चलते मवेशी घाट पर घूमते नजर आए। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। वहीं जिम्मेदारों की शिथिलता के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य चार पहिया वाहन बाजार से होते हुए मां रेवा के तटों पर भीड़भाड़ में बेखौफ घुसते चले आए। जिससे कई बार महत्वपूर्ण स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। जिसके चलते श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हर बार इसी तरह की स्थिति निर्मित होती है, किंतु जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते हैं।