jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

हंडिया : फसल की जानकारी बैंकों के पोर्टल पर नहीं हुई दर्ज, फसल बीमा से वंचित रह जाएंगे 4 हल्के के 250 किसान

मकड़ाई समाचार हंडिया। इन दिनों बैंकों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का कार्य किया जा रहा है। लेकिन मध्यप्रदेश सेंट्रल ग्रामीण बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया शाखा हंडिया के पोर्टल पर हंडिया, उवां, ऊंचान एवं सालियाखेड़ी पटवारी हल्के में बोई सोयाबीन की फसल नजर नहीं आ रही है। इस कारण सेंट्रल ग्रामीण बैंक के 200 एवं बैंक ऑफ इंडिया के 50 किसानों की फसलों का बीमा नहीं होने से सोयाबीन फसल की बर्बादी होने पर फसल बीमा के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

- Install Android App -

किसान अकाश तिवारी ने बताया कि उन्होंने बैंक से जानकारी ली तब पता चला कि 30 जुलाई फसल बीमा का प्रीमियम जमा करने की आखिरी तारीख है। पोर्टल पर इन चारों हल्के में सोयाबीन की फसल की बोवनी नहीं बता रहा है। इसके चलते किसानों की बीमा प्रीमियम राशि नहीं काटी जा रही है। इस संबंध में सेंट्रल ग्रामीण बैंक हंडिया के शाखा प्रबंधक रोहित सोनकिया ने बताया कि उन्होंने 1 माह पूर्व कृषि विभाग एवं कलेक्टर को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है। हंडिया प्रभारी तहसीलदार एसडी कटारे का कहना है कि पटवारियों से जानकारी लेकर पता करता हूं कि क्या समस्या आ रही है। कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा कर पोर्टल पर सभी पटवारी हल्कों में बोई गई फसल की जानकारी दर्ज करा दी जाएगी। किसानों को बीमा लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।