ब्रेकिंग
हंडिया: हंडिया पुलिस ने बाइक सवार युवक के पास से पकड़ी ड्रग्स ,केस दर्ज Big news हरदा: दुखद घटना , होली का रंग हुआ भंग, दोस्त के साथ होली खेलने गए 17 वर्षीय युवक की दीवार ... PM किसान योजना में 15 अप्रैल से शुरू होगा नया अभियान, पिछली किस्तें भी मिलेंगी। जानिए कैसे करें आवेद... लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! ₹5000 अलग से मिलेंगे! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! लाडली बहना योजना हंडिया होली पूजन:श्रद्धालुओं ने सपरिवार किया होलिका का पूजन, कल सुबह होगा होलिका दहन हरदा: विस्फोट दुर्घटना प्रभावित परिवारों के खाते में 97.18 लाख रू.जमा कराए गये नर्मदापुरम से हरदा तक बनेगी पक्की सड़क :  42 करोड़ 56 लाख से सड़क का होगा निर्माण  हरदा: मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विधानसभा में उठाए गए आउटसोर्स कर्मचारी को नियमित करने, प्रदेश में नर्मद... डॉलर और देसी चना के भाव तेजी से आई गिरावट, मूंग में आई बढ़त

हंडिया : भारतीय जनता पार्टी हंडिया मंडल की बैठक संपन्न

जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है – विजय पटेल

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हंडिया। श्री वसुंधरा सेवा आश्रम में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी हंडिया मंडल की बैठक मंडल प्रभारी राधेश्याम डूडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रुप में प्रत्येक मतदान केंद्र पर मनाए जाने की रुपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही 25 तारीख को ही हर मतदातन केंद्र पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुनने का भी निर्णय हुआ। तथा पार्टी की आगामी रणनीति भी तय की गई।

इस दौरान मंडलाध्यक्ष विजय पटेल ने कहा कि जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता ग्राउंड लेवल पर जनसेवा की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करे ताकि सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोगों को आसानी से मिल सके।भाजपा की इस विशेष बैठक में पार्टी के आगामी सभी कार्यक्रमों के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन के लिए सोशल मीडिया की भूमिका पर भी चर्चा हुई,इस दौरान हंडिया मंडल प्रभारी राधेश्याम डूडी, प्रफुल्ल अग्निहोत्री, जिला मंत्री सूरज विश्नोई, मंडलाध्यक्ष विजय पटेल, महामंत्री मुकेश ओझा, सुरेश सांखले, कमल मुहाल, अर्जून वर्मा, घनश्याम धनगर सुनील वर्मा, राहुल खत्री, राजू सिरोही, जय किशन धनगर सहित मंडल के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।